रविवार, 28 अक्तूबर 2018

हास्य प्रश्नोतरी

Comedy question answer
पिक क्रेडिट - pixabay

प्रश्न - अगर किसी दुबले-पतले की शादी मोटी से हो जाये तो?
उतर - दो क्विंटल से कम नहीं तोल सके तो तोल।
           किसी-किसी के भाग्य में लिखी ठोस फुटबॉल ।।

प्रश्न - जब चार औरतें आपस में लड़ रही हों तो हमें क्या करना चाहिए?
उतर - नारी-नारी के युद्ध का मजा दूर से लूट।
           जो आ जाए बीच में जाये खोपड़ी फूट।।

प्रश्न - शादी लड़के का दिल देखकर करनी चाहिए या शक्ल देखकर?
उतर - शक्ल-अक्ल को छोड़कर देखो लड़का कोय।
           दिलवाले के साथ वह, मिल वाला भी होय।।

प्रश्न - यदि किसी नेता को कुता काट खाए तो?
उतर - कुते को ले जाइए अस्पताल एटवंश,
           डॉक्टर से लगवाइए चौदह इन्जेक्शन्स।
           चौदह इन्जेक्शन्स नहीं यदि लगवा पाए,
           तो कुता जी भाषण दे देकर मर जाए।।

प्रश्न - भारतीय झंडे में केसरिया रंग हिन्दुओं का, सफेद इसाइयों का और हरा मुसलमानों का माना जाता है, तो सिक्खों का क्या?
उतर - तीन रंग उन तीनों के हैं नीचे लम्बा डंडा है।
           सिक्खों के इस डंडे पर खड़ा देख का झंडा है।।

प्रश्न - शराब गम दूर करने की दवा है, क्या ये बात सच है?
उतर - बेहोशी के दौर में कुछ क्षण गम खो जाए।
           उतर जाए जब नशा तब गम दुगना हो जाए।।

प्रश्न - गालियों का अविष्कार किसने किया?
उतर - जले-भुने या तिरस्कृत ईर्ष्यालु श्रीमान।
           हाथ-पैर में दम नहीं, गाली बके जुबान।।

प्रश्न -  हमारे देश की धरती हीरे-मोती उगलती है तो जनता भूखी क्यों रौती है?
उतर - किसी-किसी पर बीस साड़ियाँ, नहीं किसी पर धोती।
           हीरे-मोती मंत्री चाबे, जनता भूखी रोती।।

प्रश्न - गरीब की ऊँची से ऊँची पढ़ाई भी बेकारी के तूफान से क्यों उड़ जाती है?
उतर - पढ़े-लिखे बेकार हैं, मुर्ख है टिपटॉप।
           राज्यसभा में घुस रहे, कई अंगूठा छाप।।

========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

अगर आपको हंसाने का मेरा प्रयास सफल रहा हो, तो प्यारी सी टिप्पणी जरुर कीजिये।