गौर कीजिए लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गौर कीजिए लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 5 नवंबर 2018

हंसने की कोई वजह नहीं होती।

three-stooges-joe-derita-moe-howard
पिक क्रेडिट - pixabay

नमस्कार मित्रों! जैसा की मैंने शीर्षक में लिखा है कि हंसने की कोई वजह नहीं होती, कुछ भी अटपटा सा लगे तो हँसी छूट जाती है। कई बार तो ऐसा होता है की किसी अच्छी बात पर भी हँसी छूट जाती है। 
ऐसे ही बैठे-बैठे मैंने सोचा क्यों ना दो फिल्मों के शीर्षक को आपस में मिला के कुछ हास्य पैदा किया जाए, और मैंने कुछ हद तक कर भी दिया, आप भी आनन्द लें।
प्रथम फिल्म शीर्षक और द्वितीय, तृतीय फिल्म शीर्षक को मिलाकर बोला जाए तो हास्यस्पद स्थिति होगी।
  1. माँ कसम - दुल्हन हम ले जाएंगे - 
  2. हिंदुस्तान की कसम - पाप को जलाकर राख कर दूंगा
  3. मुझसे शादी करोगी - क्योंकि.. मैंने दिल तुझको दिया 
  4. डरना मना है - क्योंकि.. मैं झूठ नहीं बोलता 
  5. बेवफा सनम - मैंने प्यार क्यों किया
  6. दिल ही दिल में - आशिक बनाया आपने 
  7. कौन? - आशिक आवारा
  8. बेटा - इंसाफ कौन करेगा 
  9. आख़री रास्ता - एक ही रास्ता - आन्दोलन 
  10. हमसे ना टकराना - चालबाज
  11. अलबेला - मस्त - इंडियन
  12. चमेली - प्यार तो होना ही था
  13. सबसे बड़ा खिलाडी - शहंशाह 
  14. झील के उस पार - शैतानी इलाका
  15. आज का रावण - भाई
  16. आमने सामने - डुप्लीकेट 
  17. अलबेला - दीवाना - देवदास 
  18. दलाल - बहुबाली
  19. मैं प्रेम की दीवानी हूँ - दिलवाले 
  20. मार्किट - नो एंट्री
  21. पुलिस ऑफिसर - अजय
  22. जंगबाज - धर्मवीर
  23. हीरो - गोपी किशन 
  24. बीस साल बाद - बरसात
  25. डिस्को डांसर - बंगाल टाइगर 
  26. घायल - गैम्बलर
  27. हत्यारा - अनाड़ी
  28. तेरे नाम - तहखाना 
  29. हम आपके हैं कौन - आशिक - अब तक छप्पन 
  30. आवारा पागल दीवाना - दिल 
  31. नाम - मी. नटवरलाल
  32. साजिश - मेरी जंग 
  33. हीरो नम्बर वन - खतरनाक - खिलाड़ी 
  34. चाइना गेट - भुत बंगला 
  35. चिंगारी - शोले - आग - आग ही आग 
  36. बंधन - कच्चे धागे 
  37. गर्लफ्रेंड - डाकू हसीना
  38. विवाह - चलती का नाम गाड़ी
  39. एक रुका हुआ फैसला - कहानी किस्मत की
  40. त्रिदेव - अमर अकबर एंथोनी 
  41. तेरे नाम - राम जाने
  42. राजनीती - घर घर की कहानी 
  43. सरकार - जल बिन मछली नृत्य बिन बिजली
  44. स्वर्ग - घर हो तो ऐसा
  45. दाता - खिलाड़ियों का खिलाड़ी
  46. स्त्री - जय हो
  47. धमाल - चुप चुपके 
  48. फैशन - अंदाज अपना अपना
  49. रोड़ - मंजिल
  50. दस - अब बस!  
मेरा प्रयास अच्छा लगा तो आप भी अपनी तरफ से कमेन्ट में लिखते जाएँ, 
मैं पोस्ट में अपडेट कर दूंगा 
===========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

बुधवार, 31 अक्तूबर 2018

जीवन क्रिकेट है।

 Life is cricket
पिक क्रेडिट - pixabay

जीवन क्रिकेट है,
'इनिंग्स' का अर्थ जीवन है।
'पिच' हमारी कर्मभूमि है।
'कमेंटेटर' हमारे जीवन का सूत्रधार है।
'एम्पायर' भाग्य का विधाता है।
विपक्षी कप्तान यमराज है,
तो 'बॉलर' यमदूत है।
छक्का मरने का अर्थ सफलता प्राप्त करना है।
'आउट' होने का अर्थ मृत्यु को प्राप्त होना है।
जहाँ 'बोल्ड' होने का अर्थ,
प्राण-पखेरू उड़ जाना है।
वहां 'रन आउट' होने का अर्थ,
दुर्घटना का शिकार हो जाना है।
और 'कैच आउट' होने का अर्थ है,
वीर गति को प्राप्त होना।
जबकि 'हिट विकेट' होने का अर्थ है,
आत्महत्या करना।
जीवन क्रिकेट है,
विजय और पराजय, सुख और दुःख है।

==========================================================  
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

रविवार, 28 अक्तूबर 2018

हास्य प्रश्नोतरी

Comedy question answer
पिक क्रेडिट - pixabay

प्रश्न - अगर किसी दुबले-पतले की शादी मोटी से हो जाये तो?
उतर - दो क्विंटल से कम नहीं तोल सके तो तोल।
           किसी-किसी के भाग्य में लिखी ठोस फुटबॉल ।।

प्रश्न - जब चार औरतें आपस में लड़ रही हों तो हमें क्या करना चाहिए?
उतर - नारी-नारी के युद्ध का मजा दूर से लूट।
           जो आ जाए बीच में जाये खोपड़ी फूट।।

प्रश्न - शादी लड़के का दिल देखकर करनी चाहिए या शक्ल देखकर?
उतर - शक्ल-अक्ल को छोड़कर देखो लड़का कोय।
           दिलवाले के साथ वह, मिल वाला भी होय।।

प्रश्न - यदि किसी नेता को कुता काट खाए तो?
उतर - कुते को ले जाइए अस्पताल एटवंश,
           डॉक्टर से लगवाइए चौदह इन्जेक्शन्स।
           चौदह इन्जेक्शन्स नहीं यदि लगवा पाए,
           तो कुता जी भाषण दे देकर मर जाए।।

प्रश्न - भारतीय झंडे में केसरिया रंग हिन्दुओं का, सफेद इसाइयों का और हरा मुसलमानों का माना जाता है, तो सिक्खों का क्या?
उतर - तीन रंग उन तीनों के हैं नीचे लम्बा डंडा है।
           सिक्खों के इस डंडे पर खड़ा देख का झंडा है।।

प्रश्न - शराब गम दूर करने की दवा है, क्या ये बात सच है?
उतर - बेहोशी के दौर में कुछ क्षण गम खो जाए।
           उतर जाए जब नशा तब गम दुगना हो जाए।।

प्रश्न - गालियों का अविष्कार किसने किया?
उतर - जले-भुने या तिरस्कृत ईर्ष्यालु श्रीमान।
           हाथ-पैर में दम नहीं, गाली बके जुबान।।

प्रश्न -  हमारे देश की धरती हीरे-मोती उगलती है तो जनता भूखी क्यों रौती है?
उतर - किसी-किसी पर बीस साड़ियाँ, नहीं किसी पर धोती।
           हीरे-मोती मंत्री चाबे, जनता भूखी रोती।।

प्रश्न - गरीब की ऊँची से ऊँची पढ़ाई भी बेकारी के तूफान से क्यों उड़ जाती है?
उतर - पढ़े-लिखे बेकार हैं, मुर्ख है टिपटॉप।
           राज्यसभा में घुस रहे, कई अंगूठा छाप।।

========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

बुधवार, 24 अक्तूबर 2018

दिलचस्प और सच्ची बातें

Weird things.
पिक क्रेडिट - pixabay
कुछ बातें सुनने या पढ़ने में भले ही अजीब लगती हों, लेकिन होती बहुत दिलचस्प और सच्ची हैं,  आइये इन्हें जानें -
* वाल्ट डिज्नी के नाम से आप सभी लोग परिचित हैं। इन्होने मिकी माउस, डोनाल्ड डक और गुफी जैसी कई कार्टून फ़िल्में बनाई, जो बच्चों और बड़ों का मन मोह लेती है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वाल्ट डिज्नी स्वयं अपने हीरो चूहे (माउस) से बहुत भयभीत रहते थे।

* नेपोलियन की बहादुरी से हम वाकिफ हैं, लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि नेपोलियन स्वयं बिल्लियों से डरता था

* सब्जियों में आपने कददू या काशीफल का नाम सुना और इसे देखा भी होगा। देखने में ये बहुत ही बड़े और भारी-भरकम होते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कददू 377 पाउंड का भी हो सकता है। इस बात की जानकारी आपको शायद ना हो

* विश्व में 350 प्रकार की शार्क [मछली] पाई जाती है

* डवार्फ नामक शार्क मछली एक साधारण व्यक्ति के हाथ जितनी छोटी होती है, जबकि व्हेल शार्क एक स्कुल बस जितनी बड़ी हो सकती है

* ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार अंग्रेजी का सबसे बड़ा शब्द ये है - 
Pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosos

* विश्व के सबसे कम आयु के माता-पिता 8 और 9 वर्ष के थे। ये जोड़ा 1910 में चीन में रहता था

* 1,111,111 x 1,111,111 = 1234, 567, 654, 321

* शार्क को विश्व में सबसे अच्छे शिकारियों में से एक माना जाता है। इसके छोटे-छोटे बच्चे भी अपना शिकार स्वयं ही करते हैं।

* बोस्टन युनिवर्सिटी के डाइनिंग रूम में हर सप्ताह 16,580 केले खाए जाते हैं।

* जैसे मानव धरती का शासक है, उसी तरह व्हेल समुद्र की शासक है। हालाँकि मनुष्य शार्क को बहुत खतरनाक समझता है, पर अधिकांश शार्क खतरनाक नहीं होती है।

* शार्क महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को अपना शिकार अधिक बनाती है। हालाँकि इसका कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।

* मेंढ़क की टांगों का निर्यात करने वाले सबसे बड़े देश का नाम जापान है।

* भारत में ही नहीं विश्व के लगभग हर देश में फ्लश टॉयलेट का उपयोग होता है। लेकिन इसका अविष्कार किसने किया शायद इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी। फ्लश टॉयलेट का अविष्कार थोम्स क्रपर ने किया था।

* सबसे बड़ी बंदगोभी का वजन 144 पाउंड हो, तो आश्चर्य होना लाजमी है, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है।

* औसतन एक टाइपिस्ट की अंगुलियाँ एक दिन में 12.6 मील का सफर तय करती है।

* कोका-कोला का वास्तविक रंग हरा था।

* हमारी भौहों (Eyebrow) में अनुमानत: 550 बाल होते हैं।

* मानव शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी जीभ को माना जाता है।

* डोलफिन मछली एक आँख खोलकर सोती है।

* औसतन एक आदमी छोटी से छोटी लिखावट/चीज को अच्छी तरह पढ़ लेता है।, जबकि एक महिला सुन बहुत अच्छा लेती है।

--------
 आंकड़े गूगल से लिए गये है , मैंने तो सभी को एक जगह लिखा है सिर्फ आपके लिए

=========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

मंगलवार, 23 अक्तूबर 2018

अच्छा बताओ?

question
पिक क्रेडिट - pixabay
पेश है कुछ अजब-गजब प्रश्नोतर !
प्रश्न :

1. वह कौनसी 'रात' है जो सिर्फ दुल्हे की ही होती है?

2. कौनसा 'यार' सबको नुकसान पहुंचाता  है?

3. 'सुख' और 'दुःख' में क्या फर्क है?

4. कौन 'कान' है, जिसमें मनुष्य रहता है?

5. 'न' ही उसकी शुरुआत है और 'न' ही उसका अंत, फिर भी उससे देखा जाता है?

6. कौशिश से पहले कामयाबी कहाँ मिलती है?

7. कौनसा 'गम' खाने में मजेदार लगता है?

8. एक व्यक्ति कहता है, 'मैं हमेशां झूठ बोलता हूँ', बताओ उसकी बात सच है या झूठ?



उतर :

1. बारात
2. हथियार
3. सिर्फ एक अक्षर का 
4. मकान
5. नयन
6. हिंदी के शब्दकोश में
7. बबलगम
8. झूठ 

===========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

शुक्रवार, 19 अक्तूबर 2018

कुछ खास शब्दों के शब्दार्थ

कुछ खास शब्दों के शब्दार्थ
पिक क्रेडिट - pixabay
सेल : 
किसी चीज को उसकी कीमत से दुगने दामों में खरीदने का तरीका।

अधेड़ावस्था :
1. जब मेहनत में आनन्द नहीं रहता और "आनन्द " मेहनत लगने लगता है।
2. जब आप बुजर्गों को कोसना बंद करके बच्चों को कोसना शुरू कर देते हैं।
3. जब आप बस में सफर करते समय किसी महिला को सीट देने के लिए उठाना चाहते हैं, लेकिन उठ नहीं पाते।
4. जब आप अपना नाम भूलने लगते हैं, फिर सूरतें भूलने लगते हैं, फिर टायलेट में पतलून की जिप बंद करना भूलने लगते हैं, फिर जिप खोलना भूलने लगते हैं।
5. जब आपके स्कुल के सहपाठी इतने पिलपिले और खलवाट हो जाते हैं कि वो आपकी सूरत नहीं पहचानते।
6. जब महिलाओं के बाल सफेद से काले होने लगते हैं।

किशोरावस्था :
वो उम्र जिस में बच्चे को अभी ये कबूल करना गवारा नहीं होता कि एक दिन वो भी अपने जैसा ही अहमक साबित होगा।

संगमरमर :
कई आदमियों के साथ-साथ मरने की प्रक्रिया।

धोखा :
आपको आया ऐसा पोस्टकार्ड जिस पर लिखा हो "चैक सलंग्न है।"

आदर्श पुरुष :
विधवा का पहला पति 

अलार्म घड़ी :
एक ऐसा उपकरण जो उन लोगों को सोते से जगाने के काम आता है, जिनके बच्चे नहीं होते।

अवसरवादी व्यक्ति : 
जो दुर्घटनावश तलब में गिर पड़े तो नहाने लगे।

दुनिया का सबसे कमीना आदमी :
जो अपनी पत्नी को तब अपनी नसबंदी की बात बताता है जब पत्नी उसे अपने गर्भवती होने की बात बताती है।

सॉस की बोतल :
जिसको बार-बार झटकने पर भी पहले तो कुछ बाहर नहीं निकलता और जब निकलता है तो पीछे कुछ भी नहीं बचता।

बैंक लोन  :
जो एक कड़के को दुसरे कड़के की इस ग्यारंटी पर मिलता है कि वो कड़का नहीं है।

कॉलेज एज्युकेशन :
एक ऐसा साधन जो आपको ऐसे शख्स की नौकरी करने का अवसर प्रदान करता है जो कभी स्कूल भी नहीं गया।

जनाना अस्पताल :
वह जगह जहाँ लोग पैदा होने जाते हैं।

गलती :
इस बात का सबूत कि आपने किसी काम को अंजाम देने की कम से कम कौशिश तो की।

मौत :
अनिद्रा का अचूक इलाज।

भीड़ :
दो औरतें।

अस्पताल का कमरा :
ऐसी जगह जहाँ मरीज के रिश्तेदार अपने बाकि रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं।

संगीत प्रेमी :
ऐसा शख्स जो बाथरूम में नहाती युवती के गाने की आवाज सुनता है तो चाबी के छेद से कान लगा लेता है।

मुर्गी :
जिसके जरिये अंडा और अंडा बनता है।

पैदल यात्री :
वो कार स्वामी जिसकी बीवी कार चलाना सीख गई हो।

कबाड़ :
ऐसा सामान जिसे आप दस साल तक सम्भाल कर रखते हैं और जिस की जरूरत उस दिन महसूस करते हैं जिस से एक दिन पहले आप उसे कबाड़ी को बेच चुके होते हैं।

पड़ोसन :
जो पौने घंटे तक अड़ोसन की चौखट पर खड़ी बतियाती रहती है क्योंकि उसके पास भीतर आने को टाइम नहीं है।

अब :
ऐसा कोई शब्द नहीं होता क्योंकि जब आप अब कहते हैं तब तक वो तब बन जाता है।

ओ टर्न :
यु-टर्न लेते वक्त अगर महिला ड्रायवर का ख्याल बदल जाये तो जो टर्न वो लेती है।

अहमक :
1. जो गंजे नाई से बाल उगाने वाला तेल खरीदता है।
2. जिसे ऐसे शब्द का मतलब नहीं आता जिस का मतलब आप ने कल सिखा है।

खुबसूरत औरत :
दीद की जन्नत! रूह का जहन्नुम! दौलत का दीवाला!


हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

बुधवार, 17 अक्तूबर 2018

अनर्थकारी वाक्य

अनर्थकारी वाक्य हास्य
पिक क्रेडिट - pixabay

यहाँ पेश है कुछ ऐसे वाक्य जो बोले तो सिर्फ एक बार जाते हैं, लेकिन मतलब दो निकलते हैं।

* डॉक्टर - "लगता है आपने मन भर कर दीपावली की मिठाईयां खाई है।"
(तभी तो पेट खाली है।)

* राजू - "जर माचिस दिखाना, पटाखे में आग लगनी है।"
(क्या माचिस दिखाने भर से पटाखे में आग लग जाती है?)

* रानी - "मैंने दीवाली की सारी मिठाईयां पोस्टमेन के तेल से बनाई है।"
(तेल किसका था? सच-सच बताओ।)

* राजू, राका से - "पटाखे की आवाजें मेरा कान खा रही है।"
(कौनसा बायाँ या ...?)

* रमेश - "वह देखो, दीवाली पर वह स्पेशल रेलगाड़ी जा रही है।"
(रेल को गाड़ने के लिए कितना बड़ा गड्ढा खोदा गया?)

यमराज और नारद जी

यमराज और नारद जी - हास्य कविता
पिक्चर क्रेडिट -  pixabay


गौर कीजिए 

नारद जी ने
यमराज से पूछा -
जग में असंख्य मौतें होती है
क्या उनके परिजनों की चीत्कार से
आपका दिल नहीं दहलता
जब लोग फूट-फूट कर रोते हैं,
तब आप चैन से कैसे सोते हैं?
क्या आपका घर संवेदना प्रूफ है?

यमराज ने हंसकर कहा -
नारदजी! लगता है 
आपकी अक्ल ने भांग खाई है,
मेरा महल 
उसी कारीगर ने बनाया है
जिसमे भारत की संसद बनायीं है।