शनिवार, 3 नवंबर 2018

मेरे बेटे को छोड़ने का क्या लोगी?

filmy fun fact
पिक क्रेडिट - pixabay
संवाद घिसा-पिटा 

आमिर बाप का लड़का किसी गरीब लड़की से प्यार करने लगा है। अमीर बाप गरीब लड़की के पास जाता है और कहता है, " मेरे बेटे को छोड़ने का क्या लोगी?" कई अमीर बाप नोटों की गड्डियां लेकर प्यार का सौदा करने निकले, लेकिन हर बार असफल होकर लौटे। अपनी बेइज्जती करवाई सो करवाई, नोटों की गड्डियों की भी बेइज्जती करवा डाली। 

कोई होंशियार छोकरी हो, तो छोकरे को कांफिडेंस में लेकर पहले तो बूढ़े से पांच-दस लाख झटक ले, फिर बोल दे कि "मैंने तेरे छोकरे को छोड़ दिया है। तेरा छोकरा इच मेरे को नहीं छोड़ रहा है। बोल क्या करने का?" तभी इस डायलॉग से पीछा छूटेगा।  

===========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

डीप फ्राइड, डीप फ्राइड।

A Chinese inside the Indian Hotel
पिक क्रेडिट - pixabay


एक चाइनीज जिसे हिन्दी या इंग्लिश अच्छी तरह नहीं आती थी,

भारत आया और एक रेस्टोरेंट में गया।

वेटर मेन्यु लेकर आया और उस चाइनीज को दिया।

चाइनीज ने मेन्यु को ध्यान से देखा और एक नाम पर उंगली रख के बोला -: 'दिस.. दिस.. डीप.. फ्राइड.. डीप फ्राइड.. फ़ास्ट।'

वेटर ने अपना सिर खुजाया और बोला - 'सर कुछ और आर्डर करे, ये हम आपको नहीं दे सकते।'

चाइनीज - 'नो.. दिस.. दिस.. डीप फ्राइड.. डीप फ्राइड..'

वेटर -: 'सॉरी! कुछ और आर्डर करे “

चाइनीज -: 'यु इंडियन !! ओनली दिस,  फ़ास्ट फ़ास्ट।'

कुछ देर से चल रहे इस सिलसिले को देख कर आखिर रेस्टोरेंट का मेनेजर आ गया और वेटर से बोला -: अरे क्या हुआ? क्यों बहस करते हो? जो मांग रहा है उसे दे दो। 


वेटर बोला - मेनेजर सर ! वो, वो मेन्यु के नीचे लिखे आपके नाम पर ऊँगली रख के मांग रहा है -: डीप फ्राइड, डीप फ्राइड, बोले तो दे दू?


मैनेजर अपना सिर खुजलाता चला गया।


(फेसबुक चुटकुले से प्रेरित)
==========================================

हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

गुरुवार, 1 नवंबर 2018

नकली नोट का चक्कर

Fuuny Face
पिक क्रेडिट - pixabay

एक आदमी नकली नोट छापता था।
एक दिन गलती से उसने पन्द्रह रूपये का एक नोट छाप दिया,
अब पन्द्रह रूपये का नोट आता तो है नहीं, तो उसने उस नोट को चलाने के बारे में बहुत सोचा -
'शहर में तो सब समझदार लोग होते हैं अगर ये नोट यहाँ चलाने गया तो,
मैं पकड़ा जाऊंगा, हाँ अगर किसी दूर दराज़ के गाँव में गया तो शायद ये चल जाए।'

यह सोच कर वो बहुत दूर बसे एक छोटे से गाँव में गया।
वहां उसने देखा की एक लोहार लोहे की धौकनी में काम कर रहा हैं।


उसने लोहार से कहा - अरे भाई! मेरे एक नोट का छुट्टा कर दो। “
ये कहकर उसने पंद्रह रुपये का नोट आगे बढ़ा दिया।


लोहार ने अपना हाँथ पोंछा और नोट को पकड़ कर ध्यान से देखने लगा,
साथ ही साथ उसने नोट छापने वाले को भी एक नज़र देखा।


उस आदमी की तो हलक सुख गयी, उसे लगा लगता है लोहार ने पकड़ लिया।
लोहार बोला - 'भाई जी! मेरे पास पंद्रह रूपये शायद ना हो, मैं चौदह रूपये दे सकता हूँ।


नोट छापने वाले ने सोचा - अरे चलो मेरा क्या जाता है, चौदह ही सही।
उसने लोहार से कहा - अब पंद्रह मिलते तो अच्छा होता,
लेकिन कोई बात नहीं लाईये चौदह ही दें दें।

लोहार अन्दर गया और बाहर आकर उसको पैसे पकड़ा दिए।

उस आदमी ने गिनना चाहा तो देखा - सात-सात रूपये के दो नोट हैं।
बिना कुछ कहे वो वहां से चला गया।

(फेसबुक चुटकुले से प्रेरित)

========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

बुधवार, 31 अक्तूबर 2018

जीवन क्रिकेट है।

 Life is cricket
पिक क्रेडिट - pixabay

जीवन क्रिकेट है,
'इनिंग्स' का अर्थ जीवन है।
'पिच' हमारी कर्मभूमि है।
'कमेंटेटर' हमारे जीवन का सूत्रधार है।
'एम्पायर' भाग्य का विधाता है।
विपक्षी कप्तान यमराज है,
तो 'बॉलर' यमदूत है।
छक्का मरने का अर्थ सफलता प्राप्त करना है।
'आउट' होने का अर्थ मृत्यु को प्राप्त होना है।
जहाँ 'बोल्ड' होने का अर्थ,
प्राण-पखेरू उड़ जाना है।
वहां 'रन आउट' होने का अर्थ,
दुर्घटना का शिकार हो जाना है।
और 'कैच आउट' होने का अर्थ है,
वीर गति को प्राप्त होना।
जबकि 'हिट विकेट' होने का अर्थ है,
आत्महत्या करना।
जीवन क्रिकेट है,
विजय और पराजय, सुख और दुःख है।

==========================================================  
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

मंगलवार, 30 अक्तूबर 2018

परदेशी को दिल दे बैठना

filmy-fun-fact
पिक क्रेडिट - pixabay
सीन जाना-पहचाना 

भारतीय फिल्म की नायिका अक्सर परदेशी को दिल दे बैठती है। प्रेम के मामले में परदेशी उसकी पहली पसंद होता है। 'मधुमती' फिल्म की मधु हो, चाहे 'राम तेरी गंगा मैली' की गंगा। ऐसी फिल्मों में एक बाबू किस्म का आदमी आता है, जो परदेशी होता है। नायिका उसे पहली नजर में ही दिल दे बैठती है, और वह परदेशी बाबू भी पहली मुलाकात में उसे गर्भवती बना देता है। अब ना जान, ना पहचान, न परदेशी बाबू का पता मालूम। बस, नायिका को पक्का विश्वाश होता है कि उसका परदेशी बाबू एक दिन जरुर आयेगा। 

और साब वह आता भी है , तब तक लड़की की थू-थू होने के बाद, जब उसका बाप आत्महत्या कर लेता है और गाँव वाले उस लड़की को गाँव से निकल देते हैं, तब आता है, पर परदेशी आता जरुर है।

=========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

रविवार, 28 अक्तूबर 2018

हास्य प्रश्नोतरी

Comedy question answer
पिक क्रेडिट - pixabay

प्रश्न - अगर किसी दुबले-पतले की शादी मोटी से हो जाये तो?
उतर - दो क्विंटल से कम नहीं तोल सके तो तोल।
           किसी-किसी के भाग्य में लिखी ठोस फुटबॉल ।।

प्रश्न - जब चार औरतें आपस में लड़ रही हों तो हमें क्या करना चाहिए?
उतर - नारी-नारी के युद्ध का मजा दूर से लूट।
           जो आ जाए बीच में जाये खोपड़ी फूट।।

प्रश्न - शादी लड़के का दिल देखकर करनी चाहिए या शक्ल देखकर?
उतर - शक्ल-अक्ल को छोड़कर देखो लड़का कोय।
           दिलवाले के साथ वह, मिल वाला भी होय।।

प्रश्न - यदि किसी नेता को कुता काट खाए तो?
उतर - कुते को ले जाइए अस्पताल एटवंश,
           डॉक्टर से लगवाइए चौदह इन्जेक्शन्स।
           चौदह इन्जेक्शन्स नहीं यदि लगवा पाए,
           तो कुता जी भाषण दे देकर मर जाए।।

प्रश्न - भारतीय झंडे में केसरिया रंग हिन्दुओं का, सफेद इसाइयों का और हरा मुसलमानों का माना जाता है, तो सिक्खों का क्या?
उतर - तीन रंग उन तीनों के हैं नीचे लम्बा डंडा है।
           सिक्खों के इस डंडे पर खड़ा देख का झंडा है।।

प्रश्न - शराब गम दूर करने की दवा है, क्या ये बात सच है?
उतर - बेहोशी के दौर में कुछ क्षण गम खो जाए।
           उतर जाए जब नशा तब गम दुगना हो जाए।।

प्रश्न - गालियों का अविष्कार किसने किया?
उतर - जले-भुने या तिरस्कृत ईर्ष्यालु श्रीमान।
           हाथ-पैर में दम नहीं, गाली बके जुबान।।

प्रश्न -  हमारे देश की धरती हीरे-मोती उगलती है तो जनता भूखी क्यों रौती है?
उतर - किसी-किसी पर बीस साड़ियाँ, नहीं किसी पर धोती।
           हीरे-मोती मंत्री चाबे, जनता भूखी रोती।।

प्रश्न - गरीब की ऊँची से ऊँची पढ़ाई भी बेकारी के तूफान से क्यों उड़ जाती है?
उतर - पढ़े-लिखे बेकार हैं, मुर्ख है टिपटॉप।
           राज्यसभा में घुस रहे, कई अंगूठा छाप।।

========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!