बुधवार, 24 अक्तूबर 2018

इसके दहेज में पांच लाख क्यों?

Surprise
पिक क्रेडिट - pixabay

एक आदमीं के शादी के लायक चार बेटियां थी। जिसके लिए वो लडकों की तलाश में था। एक रोज ऐसा सम्भावित दामाद उसके घर आया तो उसने उसको अपनी चारों लडकियाँ दिखाई।

    "ये कमला है।"  - वो बोला - "जरा काली है।" मैं इसके दहेज के बदले में बीस हजार            रूपये नकद दूंगा।
    "ये विमला है।" - जरा भैंगी  है। इसके दहेज में पचास हजार रूपये दूंगा।
    "ये कांता है।" - जरा लंगड़ी है। मैं इसके दहेज में एक लाख रुपया दूंगा।
     ..... ये पूनम है। इसके दहेज में मैं पांच लाख रूपये दूंगा।

लड़का चौंका।
उसने देखा कि पूनम चारों बहनों में सबसे ज्यादा खुबसूरत थी और अपनी बहनों की तरह भैंगी, लंगड़ी वगेरह भी नहीं थी।
       "जनाब!" - वो हैरानी से बोला - "इसके दहेज में पांच लाख क्यों?"
       "ये" - जवाब मिला, "जरा-सी  गर्भवती है"

========================================================
हंसते रहिये विद्वानों का कहना है, हंसने से आदमीं स्वस्थ रहता है। अगर आपको मेरा प्रयास अच्छा लगा तो फेसबुक पेज लाइक कीजिये ताजा अपडेट पाने के लिए। धन्यवाद!

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

अगर आपको हंसाने का मेरा प्रयास सफल रहा हो, तो प्यारी सी टिप्पणी जरुर कीजिये।